Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का पावन पर्व आज, PM Modi, राजनाथ सिंह समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देशभर आज में मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में जहां इसे मकर संक्रांति कहा जाता है तो तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर पांच भाषाओं में लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री द्वारा एक ट्वीट हिंदी में किया गया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उतस्व हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए।'
Across India we are marking different festivals which signify India’s vibrant cultural diversity. My greetings on these festivals.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022
प्रधानमंत्री ने इसके बाद कई और ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने माघ बिहू त्योहार की बधाई दी और सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुजरात के लोगों को उत्तरायण की शुभकामनाएं दीं।
Greetings on Makar Sankranti. pic.twitter.com/4ittq5QTsr
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022
पीएम मोदी ने पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा, पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है। इस विशेष अवसर पर, सभी को और विशेष रूप से पूरी दुनिया में फैले तमिल लोगों को मेरी बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रकृति के साथ हमारा बंधन और हमारे समाज में भाईचारे की भावना गहरी हो।'
Have a wonderful Uttarayan. pic.twitter.com/hHcMBzBJZP
— Narendra Modi (@narendramodi) January 14, 2022
इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के पावन अवसर पर सभी को बधाई। सभी को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले। आपके अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना।'
Greetings to everyone on the auspicious occasion of Makar Sankranti, Pongal, Bhogali Bihu, Uttarayan and Paush Parva.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 14, 2022
May everyone be blessed with peace, happiness and prosperity. Praying for your good health and wellbeing.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. सभी को ढेर सारी खुशियां, शांति और समृद्धि प्राप्त हो।'
Heartiest greetings to all on the auspicious occasion of Makar Sankranti. Wishing everyone lots of happiness, joy, peace and prosperity.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 14, 2022