Bharat tv live

Omicron: देश में बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए 58,097 नए मामले, 534 लोगों की मौत

 | 
Omicron: देश में बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में आए 58,097 नए मामले, 534 लोगों की मौत

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्‍य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58,097 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अत्यधिक संक्रमणीय कोरोना वायरस वेरिएंट ओमिक्रॉन के कुल मामलों की तादाद 2135 तक पहुंच गई है।

देश में 534 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है, जिसमें से अकेले केरल में 453 लोगों की जान गई है। देश में इस महामारी से मरने वालों की तादाद 4,82,551 हो गई है। देश में दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 4.18% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.60% तक पहुंच गई है।

इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,47,72,08,846 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 96,43,238 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

भारत का सक्रिय केसलोड वर्तमान में दो लाख के पार पहुंचते हुए 2,14,004 हो गया है। कुल मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1% से भी कम है, वर्तमान में 0.61% है।

रिकवरी दर वर्तमान में 98.01% है। पिछले 24 घंटों में 15,389 ठीक होने से इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 34,321,803 हो गई है।

देश में पिछले 24 घंटे में 13,88,647 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

चिंता का यह प्रकार जो पहली बार नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, अब वह देश के 24 राज्यों में फैल गया है।

653 मामलों के साथ महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रॉन केसों की संख्या है, इसके बाद 464 मामलों के साथ दिल्ली है। हालांकि 2,135 में से 828 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

image

सरकार ने बताया कि राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 153.61 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की गई है। अभी भी 19.10 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त वैक्सीन खुराक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास उपलब्ध हैं।