Bharat tv live

फिल्म 'Pushpa' के सुपरहिट होते ही अल्लू अर्जुन ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान के उड़ जाएंगे आप के होश

 | 
फिल्म 'Pushpa' के सुपरहिट होते ही अल्लू अर्जुन ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जान के उड़ जाएंगे आप के होश

मुंबई। फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) ने ये साबित कर दिया की साउथ की फिल्में बॉलीवुड फिल्मों से कम नहीं हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी धूम मचाई की लोग देखते रह गए।

फिल्म की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन ने आलीशान बंगला खरीदा है, जिसका दाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन एक फिल्म करने के लिए 10 करोड़ रूपए लेते हैं और सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' के लिए उन्होंने करीब 30 करोड़ रुपए लिए हैं। अब इस फिल्म की सक्सेस के बाद एक्टर ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में 2 एकड़ में फैला आलीशान बंगला खरीदा है। जहां अल्लू अर्जुन अपने परिवार संग रह रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने इस बंगले का नाम 'ब्लेसिंग' रखा है। इस बंगले को टॉप आर्किटेक्ट फर्म 'अमीर एंड हमीदा एसोसिएट्स' के आमिर शर्मा ने डिजाइन किया है। ये बंगला काफी बड़ा है। अल्लू अर्जुन को पौधों से प्यार है, घर के अंदर भी उन्होंने खूब पौधे लगाए हैं। इस बंगले में घुसने के साथ ही ऐसा लगता है मानो स्वर्ग में आ गए हो। इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 100 करोड़ बताई जा रही है।

बंगले के बाहर बहुत बड़ा लॉन एरिया भी है। जहां बच्चे खेलते-कूदते हैं। लॉन के साथ एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है। जानकारी के मुताबिक, ये पूल अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने अपने पोते को बर्थडे गिफ्ट में दिया था। वहीं, फिल्म पुष्पा की बात करें तो अब ये फिल्म अमेजन प्राइम पर भी स्ट्रीम हो रही है। बीते दिन ही इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया। ओटीटी पर अभी तक इस फिल्म ने करोड़ों कमा लिया है।