Bharat tv live

प्रियंका चोपड़ा दिवाली: नहीं उतरा अभी प्रियंका का दिवाली हैंगओवर, Lily Singh की पार्टी में 'पटोला' बन पहुंचीं देसी गर्ल

 | 
प्रियंका चोपड़ा दिवाली: नहीं उतरा अभी प्रियंका का दिवाली हैंगओवर, Lily Singh की पार्टी में 'पटोला' बन पहुंचीं देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में हैं. लेकिन वहां रहते हुए भी दिवाली सेलिब्रेट करना नहीं भूलीं. इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा की पति निक जोनस संग कई तस्वीरें सामने आईं. हालांकि अब दिवाली खत्म हो चुकी है लेकिन देसी गर्ल का हैंगओवर अभी भी खत्म नहीं हुआ.

image

प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों कनेडियन कॉमेडियन लिली सिंह की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं. इस दौरान देसी गर्ल एकदम पटोला लग रही थीं.

image

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने ऑरेंज प्रिंटेड प्लाजो सेट पहने हुए नजर आईं और इसके साथ एक्ट्रेस ने दुपट्टा भी पेयरअप कर रखा था.

image

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गॉग्लस लगाए थे और गले में चोकर पहन रखा था जिसमें वो बेहद स्टनिंग दिखाई दे रही थीं. उनका ये कूल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

image

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. ऐसे में आप सोच सकते हैं कि देसी गर्ल के इस कूल अंदाज को फैंस कितना पसंद कर रहे हैं.

image

इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इस बार एक्ट्रेस ने अपने पति के संग नए घर में दिवाली सेलिब्रेट की.

image

दिवाली की रात प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के संग देसी अवतार में लक्ष्मी पूजा करती हुई नजर आई थीं. येलो साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं.