जम्मू से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
Aug 18, 2023, 11:55 IST
| Jammu: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था जम्मू कश्मीर से रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को प्रशासन की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं के इस जत्थे को रवाना किया गया है।
जम्मू कश्मीर के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। इस यात्रा की आज से शुरुआत हुई है। यह यात्रा अगले 11 दिन तक चलेगी। सभी श्रद्धालुओं के लिए मेरी शुभकामनाएं।