Bharat tv live

गृह मंत्री शाह ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से साथ उड़ाई पतंग

 | 
गृह मंत्री शाह ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से साथ उड़ाई पतंग

Ahmedabad: राज्य भर में बुधवार को उत्तरायण पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग छतों पर पहुंच कर पतंगबाजी में मशगूल हो गए। शोर करने वाले विभिन्न वाद्ययंत्रों के बीच पूरा आसमान सतरंगी पतंगों से छा गया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद के वेजलपुर में परंपरागत त्योहार का लुत्फ उठाया और नेताओं-कार्यकर्ताओं से साथ पतंग उड़ाई।

अमित शाह ने अहमदाबाद के वेजपुर में रविवार को उत्तरायण का पर्व मनाया। वेजलपुर के विधायक अमित ठाकर समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंग उड़ाई। इससे पूर्व सुबह मंत्री शाह ने जमालपुर क्षेत्र में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किये। इसके अलावा शाम 4 बजे गांधीनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाने का केन्द्रीय मंत्री का कार्यक्रम हैं।

वह शाम 5 बजे भी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के चांदलोढिया में कार्यकर्ताओं के साथ पतंगबाजी में शामिल होंगे। इसके बाद 15 जनवरी को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दियोदर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। बनास डेयरी परिसर में पशुपालकों और किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अलावा गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी सूरत स्थित अपने घर की छत पर पतंग उड़ाई।