अर्जुन लाल और अरविंद सिंह पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबलस्कल्स स्पर्धा
Jul 25, 2021, 14:38 IST
| 
भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की नौकायन लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा के रेपेशाज दौर में तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने 6:51.36 का समय निकाला।
राउंड 2 में प्रतिस्पर्धा करते हुए, भारतीय जोड़ी 6:51.36 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही। अर्जुन बोवर थे जबकि अरविंद पर स्ट्रोकर की जिम्मेदारी थी। शुरुआती 1000 मीटर तक चौथे स्थान पर चल रही इस जोड़ी ने बाद में रफ्तार पकड़कर तीसरा स्थान हासिल किया।