Bharat tv live

क्रिकेटर दीपक चाहर करेंगे जया भारद्वाज से शादी , होगी जल्द सगाई

 | 
क्रिकेटर दीपक चाहर करेंगे जया भारद्वाज से शादी , होगी जल्द सगाई
क्रिकेटर दीपक चाहर करेंगे जल्द सगाई

  भारतीय क्रिकेटरों ने अपने हमसफर के तौर पर ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ी हसीनाओं को चुना है। इस लिस्ट में अब एक नाम क्रिकेटर दीपक चहर  का भी नाम जुड़ गया है।

जी हां, टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर दीपक चहर के इश्क के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। खबर है कि कई दिनों से दीपक चहर टीवी एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज  की बहन जया भारद्वाज को डेट कर रहे हैं।  दीपक चहर और जया अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द ही रोका सेरेमनी करने की तैयारी में है। यही नहीं, आई पी एल 2021 (IPL 2021) के बाद दोनों सगाई भी करने बाले है  दीपक ने अपनी पूरी टीम से जया की मुलाकात करवाई है और दुबई में होने वाले आईपीएल मैचों में जया भी दीपक के साथ उन्हें चीयर करने के लिए जाने वाली हैं। इन खबरों के बाद अब ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। कहना गलत नहीं होगा कि दीपक ने भी अपने साथी टीममेट्स विराट कोहली  और हार्दिक पांड्या की तरह अपने हमसफर को ग्लैमर वर्ल्ड में ही चुना है।

 वैसे जानकारी के लिए बता दें कि दीपक चहर का खुद का भी बॉलीवुड से एक पुराना कनेक्शन है वह मॉडल और एक्ट्रेस मालती चहर के भाई हैं। वहीं बात जया भारद्वाज की करें तो वह दिल्ली की रहने वाली हैं और एक कॉरपोरेट एक कंपनी में काम करती हैं।