Bharat tv live

धोनी आज मना रहे अपना 40वां जन्मदिन

 | 
dhoni

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सहित कई दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी है।

बीसीसीआई ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, "एक किंवदंती और एक प्रेरणा! टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया,"आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं धोनी। आप मेरे लिए एक दोस्त, भाई और एक संरक्षक रहे हैं, जिससे कोई भी कभी भी मदद मांग सकता है। भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दे! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक महान खिलाड़ी होने के लिए धन्यवाद। एक बेहतरीन लीडर। जन्मदिन मुबारक हो धोनी।”

हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा और मोहम्मद कैफ ने भी इस खास दिन पर धोनी को शुभकामनाएं दीं।

कैफ ने ट्वीट किया, "दादा ने हमें सिखाया, युवाओं को, कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली। अलग-अलग युगों के दो महान कप्तानों का जन्म एक दिन के अंतराल में हुआ। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले धोनी और गांगुली को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"