IND vs NZ: पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन,भारत की नजरें बड़ी बढ़त पर, कीवी टीम के सामने होगी कड़ी चुनौती
| Nov 28, 2021, 09:05 IST
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. भारत ने तीसरे दिन न्यूजीलैंड को अपनी पहली पारी के स्कोर 345 रनों से आगे नहीं जाने दिया था और 296 रनों पर ही रोक दिया था.
वह दूसरी पारी में 49 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी. दिन का खेल खत्म होते-होते भारत ने 14 रन बनाकर अपनी बढ़त 63 रन कर ली थी. उसने हालांकि शुभमन गिल का विकेट खो दिया था. मयंक अग्रवाल चार और चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहे हैं. चौथे दिन भारत अपनी बढ़त को और मजबूत करना चाहेगा वहीं कीवी टीम चाहेगी कि वह तेजी से विकेट हासिल करे और भारत को एक बड़ी बढ़त लेने से रोके.

