Bharat tv live

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय एथलीट निषाद राज ने रविवार को हाई जंप टी-47 श्रेणी के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीता

 | 
ok

टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है।

टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय एथलीट निषाद राज ने रविवार को हाई जंप टी-47 श्रेणी के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीता है। पैरालिंपिक में भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले भाविना पटेल ने आज पैरालिंपिक की टेबल टेनिस स्पर्धा में रजत जीतकर भारत का पदक तालिका में खाता खोला था। राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक जीतने पर निषाद कुमार को बधाई। आपने वैश्विक मंच पर अपनी उत्कृष्टता साबित कर भारत को गौरवान्वित किया है। आपके शानदार प्रदर्शन और सफलता के लिए आपको मेरी हार्दिक बधाई।

उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, हाई जम्पर निषाद कुमार को टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में पुरुषों की हाई जंप टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। भारत को उनकी शानदार उपलब्धि पर गर्व है। उनके उज्जवल भविष्य के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, टोक्यो से एक और खुशी की खबर आई है। निषाद कुमार के पुरुषों की ऊंची कूद टी-47 में रजत पदक जीतने से बेहद खुश हूं। वह उत्कृष्ट कौशल और दृढ़ता के साथ एक असाधारण एथलीट हैं। उन्हें बधाई।