कोहली की कप्तानी में टूटा भारत का बड़ा रिकाॅर्ड, बाबर ने रचा इतिहास जाने
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। ऐसी शुरूआत, जिसका जिक्र लंबे समय तक किया जाएगा। कारण है भारत का किसी आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों पहली बार हार जाना। पाकिस्तान ने भारत से मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 10 बिना विकेट गंवाए जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ भारत का विराट कोहली की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में जीत दर्ज करने का बड़ा रिकाॅर्ड अब टूट गया।
12-0 से थे आगे
इस हार से पहले भारत-पाकिस्तान का आईसीसी विश्व कप में 12 बार आमना सामना हुआ था। इस दाैरान पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ी थी। सात बार 50 ओवर के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को हराया था तो 5 बार टी20 विश्व कप में धूल चटाई थी। इस तरह भारत अभी तक 12-0 से आगे था। उम्मीद थी कि कोहली जीत दिलाकर 13-0 का रिकाॅर्ड कर देंगे, लेकिन बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम ने एक समय भी यह लगने नहीं दिया कि भारत इस मैच को जीत सकता है।

