Bharat tv live

आईपीएल 2021 बोल्‍ट की खतरनाक गेंद से सुरेश रैना का बल्‍ला टूटा

 | 
आईपीएल 2021 बोल्‍ट की खतरनाक गेंद से सुरेश रैना का बल्‍ला टूटा  

नई दिल्‍ली. एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण का विजयी आगाज किया. पहले मैच में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 20 रन से मात दी. चेन्‍नई के जीत के हीरो ऋतुराज गायकवाड़ रहे, जिन्‍होंने नाबाद 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. ऐसा छठी बार हुआ है, जब चेन्‍नई के किसी बल्‍लेबाज ने मुंबई के खिलाफ 80 रन या उससे ज्‍यादा की पारी खेली.सुरेश रैनादो बार ऐसा कमाल करने वाले इकलौते बल्‍लेबाज है. रैना मुंबई के खिलाफ 83 और 82 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं. हालांकि, आईपीएल 2021 के 30वें मैच में रैना का बल्‍ला नहीं चल पाया. वह महज 4 रन पर ही आउट हो गए.

ट्रेंट बोल्‍ट की तेज रफ्तार गेंद के आगे रैना की एक न चली. पहले तो उनका बल्‍ला टूटा और फिर उसी गेंद पर आउट भी हो गए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए. दरअसल चेन्‍नई की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. चेन्‍नई ने महज 3 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. इसी बीच टीम का स्‍कोर जब 3 रन था, उसी समय अंबाती रायुडू रिटायर्ड हर्ट हो गए.

मुश्किल में फंसी टीम को रायुडू की जगह क्रीज पर आए सुरेश रैना से काफी उम्‍मीदें थी. उन्‍होंने 6 गेंदों का सामना किया. इस दौरान वह काफी संघर्ष करते हुए नजर आ रहे थे. उन्‍होंने बोल्‍ट की खतरनाक गेंद पर एक बड़ा शॉट खेलना चाहा. इस गेंद पर उन्‍होंने राहुल चाहर को अपना आसान सा कैच थमा दिया. वह सिर्फ आउट ही हुए बल्कि बोल्‍ट की इस गेंद पर उनका बल्‍ला भी टूट गया.