IPL 2021: RCB vs MI टी-20 में विराट के 10 हजार रन पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

RCB vs MI आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने एक विकेट के नुकसान पर 10 से अधिक रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रीकर भरत क्रीज पर मौजूद हैं। इस बीच आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल (0) के रूप में पहला झटका लगा है। बुमराह ने उन्हें डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया।
टी-20 फॉर्मेट में विराट के 10 हजार रन पूरे टी-20 फॉर्मेट में विराट के 10 हजार रन पूरे हो गए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बने। बता दें कि विराट ने 13 रन बनाते ही इस मुकाम को हासिल किया। चौथे ओवर की तीसरी गेंद (बुमराह) पर कोहली ने 'विराट' उपलब्धि हासिल की।
10,000 T20 runs for Virat Kohli 🔥
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 26, 2021
An extraordinary achievement from an extraordinary cricketer 🙌
He averages over 40 in the format, with 73 fifties and five centuries 🌟https://t.co/l3ocnTfAIQ pic.twitter.com/dt30dfbGqX
तीन ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 15/1 तीन ओवर्स के बाद बैंगलोर ने एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 6 और श्रीकर भरत 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आरसीबी को लगा पहला झटका दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बैंगलोर को पहला झटका लगा।
बुमराह ने सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (0) को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर चलता किया पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कोहली ने जड़ दिया शानदार सिक्स पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कोहली ने बोल्ट की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग में शानदार छक्का लगाया।
आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ओपनिंग करने आए हैं। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डाल रहे हैं।
RCB की प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, शाहबाज अहमद, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
मुंबई में हार्दिक की वापसी, बैंगलोर में तीन बदलाव मुंबई की टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है।
वहीं, बैंगलोर ने तीन बदलाव करते हुए डेनियल क्रिश्चियन, काइल जैमीसन, शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी आईपीएल 2021 के 39वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित और विराट बना सकते हैं रिकॉर्ड विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे करने से महज 13 रन दूर हैं। वहीं, हिटमैन रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के पूरे करने से महज तीन कदम दूर हैं
आंकड़ों में मुंबई का पलरा भारी आंकड़ों की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं। इसमें से मुंबई ने 17 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने 11 मैचों में जीत हासिल की है।
It's a Sunday and it's the #VIVOIPL double-header day! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) September 26, 2021
A cracking contest is on the cards in Dubai as the @imVkohli-led @RCBTweets square off against @ImRo45's @mipaltan. 👌👌 #RCBvMI
❤️ or 💙 - which team are you supporting tonight❓🤔🤔 pic.twitter.com/nFSDHllh93
अंकतालिका में मुंबई छठे स्थान पर अंकतालिका की बात करें तो, रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस अंकतालिका में आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। यह मुकाबला रोहित की अगुवाई मुंबई पलटन के लिए काफी अहम है। मुंबई रविवार को हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी। वहीं, बैंगलोर की निगाह जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचने की होगी।
रोहित और विराट कोहली की कप्तानी की परीक्षा पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें रविवार को जब एक दूसरे का सामना करेंगी तो रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी की परीक्षा होगी। दोनों कप्तान अपनी-अपनी टीमों के प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। दोनों ही टीमों को पिछले मैचों में हार का समाना करना पड़ा है। चेन्नई ने आरसीबी को छह विकेट से जबकि कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया था।
टी-20 में विराट के 10 हजार रन पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय आईपीएल 2021 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। सात बजे टॉस होगा।