Bharat tv live

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस शख्स के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- मेरा बेशकीमती प्यार

 | 
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने इस शख्स के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- मेरा बेशकीमती प्यार

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान से भारतीय टीम की हार के बाद टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग उनको लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. वहीं शमी के समर्थन में भारतीय टीम (Team India) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी आ गये हैं. इन सब के बीच शमी की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. आपको बता दें कि शमी की पत्नी हसीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर शेयर की है.

शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं. फैंस भी उनको काफी बड़ी संख्या में फॉलो करते हैं लगातार शमी को लेकर उनकी पोस्ट्स पर कमेंट करते रहते हैं. इस बार शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर को शेयर करते हुए शमी की वाइफ ने कैप्शन में लिखा कि मेरा बेशकीमती प्यार. आपको बता दें कि शमी के साथ हुए विवाद के बीच ये फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

शमी से विवाद के बाद हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं. दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है. लेकिन दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है. साल 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था. तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है.

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को हसीन जहां से शादी की थी. हसीन एक मॉडल थीं. इसके बाद वो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चीयरलीडर बनीं. दोनों की मुलाकात इसी दौरान हुई थी. एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता बने थे.