Bharat tv live

IPL 2022 में हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर करेगी मुंबई इंडियंस, 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन

 | 
IPL 2022 में हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर करेगी मुंबई इंडियंस, 3 खिलाड़ी हो सकते हैं रिटेन

 इसी बीच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि मुंबई की टीम आईपीएल 2022 से पहले शायद ही टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रिटेन करे। आईपीएल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा,"मुझे लगता है कि बीसीसीआई तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने के फार्मूले के ऊपर काम करेगी और एक आरटीआई होगा। अगर एटीएम नहीं है तो 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। रोहित शर्मा और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम निसंदेह रिटेन करेगी।"

आगे बात करते हुए सूत्र ने कहा है कि तीसरे खिलाड़ी के रूप में कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया जाएगा। साथ ही सूत्र ने ये भी कहा कि अभी तक 10% से भी कम चांस है कि मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 में फिर से टीम में शामिल करे।

बता दें कि हार्दिक पांड्या का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वो आईपीएल में भी मुंबई के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे और गेंदबाजी ना करने के कारण उन पर लगातार सवाल कर रहे हैं।