Bharat tv live

न्यूजीलैंड क्रिकेट सीईओ डेविड व्हाइट बोले- दौरा रद्द होने का पछतावा नहीं

 | 
न्यूजीलैंड क्रिकेट सीईओ डेविड व्हाइट बोले- दौरा रद्द होने का पछतावा नहीं

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट का कहना है कि पाकिस्तान दौरा रद्द करने के निर्णय का उन्हें बिलकुल पछतावा नहीं है। क्योंकि वहां पर मिली विश्वसनीय धमकी के बाद टीम उन परिस्थितियों में नहीं रुक सकती थी। हमारे पास दौरा रद्द करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था। टूर रद्द होने के बाद 34 सदस्यीय न्यूजीलैंड टीम आज तड़के दुबई पहुंच गई। टीम के सदस्य 24 घंटे के लिए पृथकवास में हैं वे अगले सप्ताह न्यूजीलैंड लौट जाएंगे। इनके अलावा कुछ खिलाड़ी जो टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा हैं वे वर्ल्ड कप को देखते हुए यूएई में रुकेंगे।


न्यूजीलैंड  क्रिकेट के मुख्यकारी ने एक बयान में कहा, हम इस बात की सराहना करते हैं कि यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत कठिन समय रहा है, हम पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान और उनकी टीम को देखभाल करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 17 सितंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाना था। लेकिन मैच शुरू होने के कुछ घंटे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दौरा रद्द करने की घोषणा कर दी। बोर्ड का कहना था कि टीम को धमकी दी गई थी। व्हाइट के मुताबिक, मैं जो कह सकता हूं वह यह है हमें यह सलाह दी गई थी कि टीम को विश्वसनीय धमकी मिली है।

डेविड व्हाइट ने कहा, पाकिस्तान दौरा रद्द करने का निर्णय लेने से पहले हमने न्यूजीलैंड सरकार के अधिकारियों से बात की और हमने अपनी स्थिति से पीसीबी को भी अवगत कराया था। जिसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच टेलीफोन पर बात हुई। दुर्भाग्वश, हमें जो सलाह मिली उसे देखते हुए हमारे पास पाकिस्तान में रहने का कई रास्ता नहीं बचा था।


न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम 18 साल के लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान दौरे पर 11 सितंबर को पहुंची थी।.कीवी टीम को इस टूर पर तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी थी। एकदिवसीय सीरीज के 

न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान का दौरा रद्द करने के बाद सीईओ डेविड व्हाइट ने  न्यूजीलैंड से बात करते हुए कहा, टूर कैंसिल होने का पछतावा नहीं है, शुक्रवार को मिली धमकी के बाद सब कुछ अचानक बदल गया। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।