Bharat tv live

Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup,जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच

 | 
 Pakistan vs New Zealand, T20 World Cup,जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं लाइव मैच

भारतीय टीम (Indian Team) को हराने के बाद आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तान (Pakistan) की टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने उतरेगी. पाकिस्तान के फैंस किसी भी हालात में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम की जीत चाहेंगे. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए साख की लड़ाई जैसा है. न्यूजीलैंड हाल ही में पाकिस्तान दौरे से ऐन मौके पर पीछे हट गई थी. इसके बाद से ही यह मुकाबला फैंस और पीसीबी के लिए काफी अहम बन गया था.

पिछले महीने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बदलाव, इस्तीफों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिलने के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके सभी को चौंका दिया. आजम और मोहम्मद रिजवान ने बल्लेबाजी के जौहर दिखाये जिससे फखर जमां, मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे सीनियर बल्लेबाजों को खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी. गेंदबाजी में भी उनके पास काफी विकल्प है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अभ्यास मैचों में हराया. कप्तान केन विलिसमसन की फिटनेस भी चिंता का सबब बनी हुई है जो कोहनी में दर्द से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 विश्व कप 2021 में कब होंगी आमने-सामने?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें 26 अक्टूबर (मंगलवार) को आमने सामने होंगी.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2021 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2021 का मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2021 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा ?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2021 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े सात बजे शुरू होगा. टॉस दोपहर सात बजे होगा.

कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं.

कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच लाइव स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं.