SA vs WI T20 World Cup 2021: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम में आज ये हो सकती है प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आज दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपना दूसरा मुकाबला खेलेंगी। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। प्रोटियाज टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया जबकि वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के हाथों छह विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। आज दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के लिए घमासान होगा। दोनों ही टीमों को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी।
पिच और मौसम का हाल
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच में शुरुआत दौर में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग रहेगी। हालांकि यह मुकाबला दोपहर में होना है, तो ओस का महत्व खत्म हो जाएगा। इस पिच पर अगर पहले बल्लेबाजी करना पड़े, तो 170 या ज्यादा का स्कोर सुरक्षित माना जाता है, जिसको डिफेंड करना लक्ष्य का पीछा करना ज्यादा आसान कहा जा सकता है।
आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। प्रोटियाज टीम का इसमें पलड़ा भारी रहा है क्योंकि उसने 9 मैच जीते हैं जबकि वेस्टइंडीज की टीम 6 मैच जीतने में कामयाब रही है। अगर टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं। यहां भी दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 की बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज इस साल जुलाई में खेली गई थी, जिसे प्रोटियाज टीम ने 3-2 से अपने नाम की थी।
ये बदलाव हो सकते हैं
दक्षिण अफ्रीका की परेशानी मिडिल ऑर्डर बना हुआ है। डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन का खराब फॉर्म प्रोटियाज टीम की चिंता बनी हुई है। रीजा हेंड्रिक्स को टॉप ऑर्डर में लाकर एडेन मार्करम का क्रम बदला जा सकता है। वहीं तीन तेज गेंदबाजों को खिलाने के लिए भी टीम में बदलाव हो सकता है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम रोस्टन चेस को शामिल करने पर विचार कर सकती है। चेस के शामिल होने पर लेंडल सिमंस या फिर क्रिस गेल में से किसी एक को बाहर होना पड़ सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
किरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, एविन लुईस, लेंडल सिमंस, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, अकील होसैन, रवि रामपॉल, ओबेड मैकॉय
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रासी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, एनरिक नॉर्टजे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी

