Bharat tv live

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुईं खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

 | 
ok

 मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। रविवार को जिला स्तरीय सब जूनियर हाकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ। इसमें बाबू सोसायटी ए ने 3-0 से मो0 शाहिद स्टेडियम एकादश में 3-0 से एकतरफा पराजित कर खेल दिवस की हाकी प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस मैच में शाहरूख, मो आकिब एवं तुषार शर्मा ने एक-एक गोल किया।

वहीं बैडमिन्टन प्रतियोगिता में अंडर 13 के बालक वर्ग में प्रांजल गुप्ता, बालिका में मन्सा राय, अंडर 15 में बालक वर्ग में लक्ष्य अग्रवाल, अंडर 17 में बालक में शिवम पांडेय व बालिका वर्ग में प्रियंका गौतम अव्वल रही। वहीं एथलेटिक्स में 100, 200 व 400 मीटर की रेस में मिमांसा त्रिपाठी ने प्रथम पुरस्कार जीत लिया।

जूडो, एथलेटिक्स, टेनिस प्रतियोगिताएं भी रविवार को आयोजित हुईं। जूडो प्रतियोगिता में बालक वर्ग 45 किग्रा वर्ग में सूर्य प्रताप सिंह, 50 किग्रा भार वर्ग में विवेक सिह, बालिका के 40 किग्रा में अनुष्का व 44 किग्रा भार वर्ग में अनन्या सिंह अव्वल रही। एथलेटिक्स में बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में अवनी शुक्ला, 200 मीटर रेस में भी अवनी शुक्ला व 400 मीटर की रेस में अभय सिंह अव्वल रहे। वहीं बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की रेस में मिमांसा त्रिपाठी अव्वल रही। टेनिस प्रतियोगिता में बालक वर्ग के अंडर 18 में अंशुमान सिंह, अंडर-16 में रेयान अजिज खान, अंडर 14 में कनव माल, बालिका वर्ग के अंडर-14 में आदित्या सिंह अव्वल रही।