Bharat tv live

सूर्यकुमार यादव ने इशान किशन के साथ मिलकर लगाए ठुमके, पुष्पा के गाने पर किया डांस,

 | 
सूर्यकुमार यादव ने इशान किशन के साथ मिलकर लगाए ठुमके, पुष्पा के गाने पर किया डांस,

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय साउथ अफ्रीका में है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है और अब वनडे सीरीज की बारी है. तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है.

भारत की वनडे टीम के खिलाड़ी इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका भी पहुंच चुके हैं और अपनी तैयारी में भी व्यस्त हैं. तैयारी के बीच खिलाड़ी अपने लिए वक्त निकालकर मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं. ऐसे ही मस्ती करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह साउथ की फिल्म पुष्पा दा राइज के एक गाने के डांस स्टेप कॉपी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसमें इशान किशन (Ishan Kishan) भी उनके साथ नजर आ रहे हैं.

सूर्यकुमार इस वीडियो की शुरुआत में पहले अकेले होते हैं और फिर कुछ देर बाद किशन भी उनके साथ आ जाते हैं. दोनों मिलकर डांस स्टेप को कॉपी करते हैं. साउथ की इस फिल्म में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैं और इस फिल्म की काफी तारीफ भी हो रही है. इस वीडियो के साथ सूर्यकुमार ने लिखा, 'मेरी अपनी पुष्पा के साथ.'