T-10 League 2021: क्रिकेट के मैदान पर सनी लियॉन का धमाल, पति संग अपनी टीम को चीयर करने पहुंची अबुधाबी
क्रिकेट की दीवानगी पूरी दुनिया में है। बड़े-बड़े स्टार्स भी क्रिकेट के दीवाने हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वह अपने फेवरेट प्लेयर या अपनी फेवरिट टीम को सपोर्ट करते जरूर नजर आते हैं।
इन दिनों अबुधाबी में टी10 क्रिकेट लीग (T-10 League 2021) चल रही है। आईपीएल (IPL) और टी 20 वर्ल्ड कप (T20 WC) खत्म होने के बाद दुनिया के बड़े से बड़ा क्रिकेटर इस लीग में हिस्सा ले रहा हैं। हाल ही में दिल्ली बुल्स (delhi bulls) और नॉर्दन वॉरियर्स के बीच में मैच खेला गया। जिसमें दिल्ली बुल्स की ब्रांड एंबेसडर और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) भी नजर आई। अपने पति के साथ अपनी टीम को चीयर करने पहुंची पहुंची सनी ने स्टैंड्स में बैठे-बैठे अपनी टीम का प्रोत्साहन किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन शनिवार को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह आबुधाबी में अपनी टीम दिल्ली बुल्स को सपोर्ट करती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा- 'जब आपकी टीम दिल्ली बुल्स टी10 लीग में आग लगा रही हो, तो मैं आपकी सबसे बड़ी चीयर लीडर रहूंगी। मैं आप लोगों को बहुत प्यार करती हूं।'
इतना ही नहीं दिल्ली बुल्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सनी लियोनी की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें सनी ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और जींस पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
स्टैंड्स में बैठे-बैठे सनी कई मौकों पर अपनी टीम को चीयर करती नजर आई। जैसे ही उनकी टीम का कोई खिलाड़ी बाउंड्री लगाता सनी झूमने लगती।
सनी लियोन के साथ उनके पति डेनियल वेबर भी नजर आए। दोनों ने स्टेडियम में बैठे हुए कई सारी फोटोज भी क्लिक करवाई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि सनी लियोनी टी 20 लीग में दिल्ली बुल्स की ब्रांड एंबेसडर भी है। ऐसे नहीं वह अपनी टीम को सपोर्ट करने मुंबई से सीधे अबुधाबी पहुंची और अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया।
इससे पहले सनी लियोनी आईपीएल, कबड्डी और कई सारे स्पोर्ट्स इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि वह 2019 से टी 10 लीग में दिल्ली बुल्स का हिस्सा रही है और लगातार तीसरे साल वह ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी संभाल रही है।
इस लीग की बात की जाए तो इस समय दिल्ली बुल्स की टीम 6 में से 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर चौथे नंबर पर चल रही है। टी10 लीग का फाइनल मुकाबला 4 दिसंबर को खेला जाएगा। सनी लियोनी की टीम दिल्ली बुल्स की कमान वेस्टइंडीज के स्टार प्लेयर ड्वेन ब्रावो के हाथ में है।

