T20 World Cup 2021: डेवॉन कॉनवे ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, गोली की रफ्तार से जा रही गेंद को 'उड़कर लपका, देखे वीडियो
न्यूजीलैंड की टीम अपनी फील्डिंग के लिए जानी जाती है. उसका हर खिलाड़ी कैच लपकने के लिए आपनी पूरी जान लड़ा देता है. कुछ ऐसा ही T20 World Cup 2021 के 19वें मैच में भी देखने को मिला. पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवॉन कॉनवे ने अपनी हैरतअंगेज फील्डिंग से सभी फैंस का दिल जीत लिया. डेवॉन कॉनवे ने मिचेल सैंटनर की गेंद पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज का कैच लपका.
मोहम्मद हफीज ने मिचेल सैंटनर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ और कवर्स के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. गेंद हफीज के बल्ले से गोली की रफ्तार से निकली लेकिन लॉन्ग ऑफ बाउंड्री पर खड़े डेवॉन कॉनवे ने अपने बाएं ओर भागकर डाइव लगाई और जबर्दस्त अंदाज में कैच लपक लिया.
डेवॉन कॉनवे की कैच क्यों बेहद स्पेशल?
बता दें डेवॉन कॉनवे ने अपने बाएं ओर डाइव लगाकर कैच लपकी. उनकी जंप की टाइमिंग बेहद सटीक थी और अहम बात ये है कि उन्होंने गेंद को दोनों हाथों से लपका. आमतौर पर ऐसे कैच लपकते हुए फील्डर एक हाथ का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कॉनवे ने दो हाथों का इस्तेमाल किया. कॉनवे के इस बेहतरीन कैच की बदौलत मोहम्मद हफीज 11 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद हफीज न्यूजीलैंड के लिए बड़ा खतरा थे क्योंकि इस बल्लेबाज ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ा था.
This is just unreal catch…Catches win matches.. could be the turning point of this game ? What say guys ? Interesting game #NZvsPAK @ICC @StarSportsIndia pic.twitter.com/L4VVHmmV5X
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 26, 2021
न्यूजीलैंड को मिली हार
डेवॉन कॉनवे ने गजब का कैच लपक मैच को रोमांचक तो बनाया लेकिन अंत में मुकाबला पाकिस्तान के ही नाम रहा.न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए थे. पाकिस्तान ने मैच को 18.4 ओवर में अपने नाम किया. आसिफ अली ने 7वें नंबर पर उतरकर 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 27 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया. शोएब मलिक ने भी नाबाद 26 रन बनाए. रिजवान भी 33 रन बनाने में कामयाब रहे. पाकिस्तान की जीत के हीरो हारिस रऊफ रहे, जिन्होंने महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए. ये उनके टी20 करियर का बेस्ट प्रदर्शन है. बता दें पाकिस्तान दो जीत के साथ ग्रुप 2 में पहले नंबर पर है. अफगानिस्तान दूसरे और भारत पांचवें स्थान पर है.

