Bharat tv live

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए बुधवार का दिन बहुत ही दुखदायी रहा जाने

 | 
 भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए बुधवार का दिन बहुत ही दुखदायी रहा जाने
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन टी20 वर्ल्ड कप से बहार 

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के लिए बुधवार का दिन बहुत ही दुखदायी रहा। एक तरफ 8 साल की शादी का अंत तलाक पर आकर हुआ और दूसरी ओर BCCI ने भी टी 20 वर्ल्ड कप 2021 से उनका पत्ता कट कर दिया। दरअसल, शिखर धवन जो पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है और लंबे समय से टीम इंडिया के ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप के लिए तय माना जा रहा था, लेकिन टीम सिलेक्टर और मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा नहीं जताया और उनकी जगह युवा बल्लेबाज इशान किशन को बतौर सलामी बल्लेबाज टीम मे शामिल किया है।

दोहरी बुरी खबर
शिखर धवन के लिए ये खबर डबल अटैक की तरह रही, क्योंकि बुधवार को ही उनकी तलाक की खबर सोशल मीडिया पर छाई रही। दरअसल, धवन ने अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से 2012 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के 8 साल बाद दोनों अलग हो गए। इंस्टाग्राम पर उनकी पत्नी ने अपने तलाक के बारे में एक पोस्ट शेयर किया था।

श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे धवन
शिखर धवन पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। जुलाई में वे कप्तान के रूप में श्रीलंका दौरे पर भी गए थे और उनकी कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इसके अलावा आईपीएल के इस सीजन में भी उन्होंने 8 मैचों में सबसे ज्यादा 308 रन बनाए है और उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स पहले नंबर पर है।

शिखर धवन को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वे टीम योजनाओं का हिस्सा हैं। मगर टी20 वर्ल्ड कप के लिए हमें अलग तरह का खिलाड़ी चाहिए था। इसलिए किशन को लिया गया उन्होंने कहा, धवन को लूप में रखा गया है। वे जल्द ही वापसी करेंगे।

इंडिया की टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (वीसी), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण सी, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

 टीम इंडिया के स्टैंडबाय खिलाड़ी  - श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।