Bharat tv live

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गई सोनिया गांधी

 | 
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस संसदीय दल की नेता चुनी गई सोनिया गांधी 

Sonia Gandhi elected leader of the Congress Parliamentary Party: कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को संसदीय दल का नेता चुना गया। सोनिया गांधी राज्यसभा से सांसद हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा। आज कांग्रेस सांसदों की बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई। राहुल गांधी को नेता प्रतिप्रक्ष बनाने पर बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। मल्लिकार्जन खरगे ने कहा कि थोड़ा इंतजार करिए।

कांग्रेस के संविधान के अनुसार संसद के दोनों सदनों के नेता को चुनने का अधिकार संसदीय दल के नेता को होता है। इससे पहले भी सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता थीं। पिछली बार वे रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 सीट जीती हैं। महाराष्ट्र की सांगली सीट से जीते निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने कांग्रेस को अपना समर्थन दे दिया है।

संविधान सदन (पुरानी संसद) के केंद्रीय कक्ष में हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी को सीपीसी प्रमुख नियुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया जिसका पार्टी के सांसदों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।

सोनिया गांधी को सीपीसी प्रमुख चुने जाने से पहले पार्टी की कार्य समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी से आग्रह किया गया कि वह लोकसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभालें।