Parliament Session 2023: महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में जोरदर चर्चा
| Sep 20, 2023, 14:09 IST
New Delhi: संसद के विशेष सत्र में सरकार ने संसद के लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक 'नारीशक्ति वंदन विधेयक' को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया।
विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पेश किया।

