Bharat tv live

Delhi Weather Update: नए साल पर Delhi में चलेगी शीतलहर, हाड़ कंपाएगी सर्दी

 | 
Delhi Weather Update: नए साल पर Delhi में चलेगी शीतलहर, हाड़ कंपाएगी सर्दी

 नई दिल्ली: पहाड़ों की ठंडक दिल्ली तक महसूस हो रही है। पहाड़ पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। दिल्ली में नए साल से पहले सर्दी लोगों को कंपाएगी। मौसम विभाग से अनुसार पहाड़ों से आने वाली हवा दिल्ली में ठंड को और बढ़ाएगी। आज यानी की 31 दिसंबर को दिल्ली में न्यूतम तापमान तीन डिग्री तक गिर सकता है। हवा की बात करें तो राजधानी की हवा अब भी खराब बनी हुई हैं। 

दिल्ली के सफदरजंग में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार की सुबह कोहरे भरी रही। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ठंडक जारी रहने की संभावना है। दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि अधिकतम पारे के 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज यानी शुक्रवार सुबह औसत 308 (बहुत खराब श्रेणी में) दर्ज किया गया है। दिल्ली के लोग प्रदूषण के साथ राजधानी में ठंड की मार भी झेल रहे हैं।

गुरुवार को मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि अगले तीन दिनों के बीच में सर्द हवाओं के चलते सर्दी में इजाफा होगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा दिखेगा। जबकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा। हवा की रफ्तार बढ़ने से राजधानी दिल्ली के लोगों को तीन दिन प्रदूषण से थोड़ी राहत रहेगी। इस बीच, बुधवार के दिन दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 43 अंकों के सुधार के साथ 262 अंक पर खराब श्रेणी में रहा।