झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून का सिस्टम फेल है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य सोमवार को प्रेसवार्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे अजय मिश्रा द्वारा चार किसानों को कुचल दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई लेकिन अभी तक अजय मिश्रा पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और ना ही कोई गिरफ्तारी हुई।
तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। अजय मिश्रा ने चार किसानों को कुचल दिया। उन्होंने कहा कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई वाई नहीं होना, इससे प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक भी शब्द नहीं कहा, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि झामुमो किसानों के साथ है।