Bharat tv live

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूबे की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को क्लीनचिट दिया

 | 
ok

नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि लखीमपुर-खीरी मामले में कानून अपना कार्य करेगा। इस मामले में किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सूबे की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को क्लीनचिट दिया। उन्होंने अपराधों का आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि डकैती की घटनाओं में 68 फीसदी, लूट में 60 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह अन्य अपराधों में भी गिरावट आई है। सूबे में कानून का राज स्थापित किया गया है। गुण्डों-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

लखीमपुर-खीरी की घटना पर उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। विपक्षी दल केवल राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है। केंद्र व प्रदेश सरकार प्रदेश व देश के विकास में जुटी हुई है। देश के 2.48 करोड़ किसानों के खाते में पांच हजार पांच सौ करोड़ रुपये सम्मान निधि भेजी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के किसानों को 32 हजार पांच सौ करोड़ रुपये मिले। दस लाख महिला समूह की एक करोड़ महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया गया।