UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी आमजन की व्यथा, त्वरित न्याय और सम्मानजनक व्यवहार के दिए सख्त आदेश

Lucknow: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर से आए पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उनके निवारण के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक पीड़ित शामिल हुए। सहारनपुर से आई एक महिला ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है और राशन लेने जाने पर डीलर द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने सभी जनसेवकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

‘जनता दर्शन’ में आईं एक महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपोलो में चल रहे अपने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद मरीज को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।
'सबका साथ-सबका विकास' के संकल्प के साथ प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण हेतु सतत कार्यरत मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज... pic.twitter.com/u2fYILHROD
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) September 8, 2025
सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में सबसे अधिक शिकायतें जमीन से जुड़े मामलों की रहीं। प्रयागराज से आए एक सीआरपीएफ जवान ने भी जमीन विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी समस्या रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को मामले का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
‘जनता दर्शन’ में दिव्यांग नागरिक भी शामिल हुए। पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप और आवास संबंधी अपनी समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।