Bharat tv live

NASA चीफ बिल नेल्सन का भारत दौरा, 2024 में NISAR मिशन पर बड़ी खुशखबरी देगी इसरो

 | 
NASA चीफ बिल नेल्सन का भारत दौरा, 2024 में NISAR मिशन पर बड़ी खुशखबरी देगी इसरो

वाशिंगटन : भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो जल्द ही एनआईएसएआर (NISAR) मिशन को लेकर बड़ी खुशखबरी दे सकता है क्योंकि नासा प्रमुख बिल नेल्सन भारत की यात्रा करने वाले हैं। निसार मिशन को नासा और इसरो मिलकर 2024 में लॉन्च करने वाले हैं। नासा ने आधिकारिक बयान में कहा कि बिल नेल्सन अंतरिक्ष मिशन को लेकर जरूरी बातों के लिए सोमवार को भारत का दौरा करेंगे।

नेल्सन के भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात की भी यात्रा प्रस्तावित है। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि नेल्सन अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित क्षेत्रों, विशेष रूप से इसरो के साथ 2024 में लॉन्च होने वाले मिशन को लेकर भारत का दौरा करने वाले हैं।

नासा ने अपने बयान में इसरो के साथ पृथ्वी विज्ञान में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। नेल्सन भारत दौरे में अंतरिक्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। नेल्सन की भारत यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस बयान के बाद हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका और भारत अंतरिक्ष में लंबी उड़ान भरने को तैयार हैं।

नेल्सन बेंगलुरु स्थित इसरो के प्रमुख सेंटर समेत कई स्थानों का दौरा करेंगे।नेल्सन भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों से निसार मिशन को लेकर अहम जानकारियां भी साझा करेंगे। निसार पर दोनों एजेंसियों की तरफ से काम लगभग पूरा हो चुका है। बता दें कि भारतीय एजेंसी इसरो और नासा 2024 में निसार मिशन लॉन्च करने वाले हैं। नासा और इसरो के बीच 2024 के लिए निसार मिशन पर सहमति बनी है। इसका उद्देश्य धरती पर नजर रखना है।