विनेश फोगाट ने लौटाए मेडल, पुलिस ने रोका तो कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया अर्जुन अवॉर्ड
Dec 30, 2023, 19:58 IST
| 
मेडल लौटाने जा रहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट को पुलिस ने रोका, महिला पहलवान ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड रेसलर बजरंग पूनिया के बाद आज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना सम्मान वापस कर दिया है।
जब वह सम्मान वापस करने PMO जा रही थीं, इसी दौरान पुलिस ने महिला पहलवान विनेश को कर्तव्यपथ पर रोक लिया। लिहाजा विनेश ने अपना अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्यपथ बैरिकेड्स पर छोड़ दिया। विनेश से पहले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था।